News Desk:‘Sasural Simar Ka’ से पहचान बनाने वाली दीपिका कक्कड़ इन दिनों टीवी से दूर जरूर हैं, लेकिन खबरों में बनी रहती हैं. बीता समय उनके लिए काफी कठिन रहा है.

पहले उन्हें लिवर कैंसर का सामना करना पड़ा और इलाज के दौरान ही सिस्ट की परेशानी भी हो गई. जब उन्होंने फैंस को अपनी सेहत के बारे में बताया, तो वह काफी भावुक नजर आईं.
सिस्ट की सर्जरी के बाद घर लौटीं दीपिका कक्कड़, वीडियो में बताया हाल
दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में जानकारी दी कि उनकी सिस्ट का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है और अब वह घर वापस आ चुकी हैं. घर लौटने के बाद उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर अपनी सेहत को लेकर अपडेट दिया. वीडियो में उन्होंने बताया कि सिस्ट लगभग 13 MM का था, जिसे RFA प्रोसेस के जरिए खत्म किया गया.
ऑपरेशन तो हो गया है, लेकिन अभी भी उन्हें दर्द महसूस हो रहा है और रिकवरी में समय लगेगा. दीपिका कक्कड़ ने आगे बताया कि वे कल रात घर वापस आई और ट्रीटमंट सही तरीके से पूरा हुआ. उन्होंने कहा कि डॉक्टर पहले ही समझा देते हैं कि ऐसी प्रॉब्लम दोबारा भी हो सकती है, लेकिन जब सच में ऐसा होता है तो उसे स्वीकार करने और संभलने में वक्त लगता है. उनके लिए भी यह सब काफी अचानक था. उन्होंने यह भी साझा किया कि डॉक्टर ने अचानक सोमवार को अस्पताल में भर्ती होने को कहा, और इसी दौरान उनकी शादी की सालगिरह भी थी, जिस कारण वह इमोशनल हो गयी थी.
प्रोसीजर के दौरान घबराईं दीपिका, बोलीं– अभी भी हो रहा है दर्द
दीपिका ने बताया कि इस बार प्रोसीजर के लिए जाते समय वह काफी घबराई हुई थीं और रो भी पड़ी थीं.डॉक्टरों ने उन्हें समझाया और शांत किया.
उन्होंने कहा कि यह इलाज ऑपरेशन थिएटर में नहीं, बल्कि सीटी रूम में किया गया. RFA नाम की तकनीक से सिस्ट को जला दिया गया. सिस्ट छोटा था, इसलिए ट्रीटमंट आसान रहा. अगर बड़ा होता तो ज्यादा मुश्किल हो सकता था. सर्जरी के बाद भी उन्हें अभी दर्द महसूस हो रहा है.
उन्होंने फैंस को उनकी दुआओं और प्यार के लिए धन्यवाद कहा.
