Click Here
Click Here
Click Here

धनबाद सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

धनबाद: जिला सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में नजर...

धनबाद: जिला सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आई. गुरुवार को सूचना मिलते ही पुलिस की टीम कोर्ट परिसर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर डॉग स्क्वायड व मेटल डिटेक्टर के साथ सघन जांच शुरू की. इस जांच अभियान के दौरान डॉग स्क्वायड की मदद से कोर्ट परिसर के कोने-कोने की तलाशी ली गई. परिसर में खड़े सभी वाहनों की भी मेटल डिटेक्टर से जांच की गई. जिससे किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री की मौजूदगी की संभावना को पूरी तरह खारिज किया जा सके. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहे. पुलिस कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों पर भी कड़ी नजर रखे हुए है.वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कोर्ट परिसर में संघन जांच पड़ताल की चल रही है. डॉग स्क्वायड की टीम भी इस जांच पड़ताल में शामिल है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीते 12 मार्च को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *