सिंह मेंशन में साढ़े आठ साल बाद लौटी होली की चमक, संजीव सिंह और रागिनी सिंह के संग झूमा धनबाद

धनबाद: कोयलांचल की राजनीति का केंद्र कहे जाने वाले सिंह मेंशन में सोमवार को एक बार फिर पुरानी रौनक लौट आई. धनबाद...

धनबाद: कोयलांचल की राजनीति का केंद्र कहे जाने वाले सिंह मेंशन में सोमवार को एक बार फिर पुरानी रौनक लौट आई. धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह और झरिया विधायक रागिनी सिंह की ओर से स्टील गेट स्थित आवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. लगभग साढ़े आठ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद मेंशन परिसर में आयोजित इस उत्सव ने समर्थकों में नई ऊर्जा भर दी.

समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब, पारंपरिक गीतों से गूंजा परिसर:

सुबह से ही सिंह मेंशन के बाहर और भीतर समर्थकों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों का तांता लगा रहा.पूरे परिसर में अबीर-गुलाल की चादर सी बिछ गई थी. ढोल-नगाड़ों की थाप और पारंपरिक फगुआ गीतों ने माहौल को पूरी तरह होली के रंग में सराबोर कर दिया. विशेष रूप से होली खेले रघुवीरा अवध में और फगुनवा में रंग बरसे.जैसे गीतों पर समर्थक घंटों झूमते नजर आए. हाल ही में मेयर पद की जिम्मेदारी संभालने वाले संजीव सिंह ने खुद समर्थकों के बीच पहुंचकर उन्हें गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान उन्होंने अपनी जीत का श्रेय जनता को देते हुए कहा.आज की यह खुशी सिर्फ त्योहार की नहीं, बल्कि धनबाद की जनता के अटूट विश्वास की जीत की भी है. साढ़े आठ साल बाद यह भव्यता फिर से लौटी है. मैं धनबाद के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह समर्पित रहूंगा. झरिया विधायक रागिनी सिंह ने भी महिला मंडली के साथ पारंपरिक अंदाज में होली खेली. उन्होंने क्षेत्रवासियों को सुख-समृद्धि और शांति का संदेश दिया. भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि लंबे अंतराल के बाद पूरा परिवार और हजारों समर्थक एक साथ एक आंगन में होली मना रहे हैं, जो उनके लिए एक विशेष और ऐतिहासिक पल है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *