Click Here
Click Here
Click Here

एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारी गिरफ्तार

धनबाद: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की धनबाद इकाई ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आय से अधिक संपत्ति के मामले...

धनबाद: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की धनबाद इकाई ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आय से अधिक संपत्ति के मामले में पुलिस के एक सेवानिवृत्त एएसआई को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान लालेश्वर सिंह (63 वर्ष) के रूप में हुई है. लालेश्वर सिंह के विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, धनबाद प्रमण्डलीय कार्यालय में साल 2023 में मामला दर्ज किया गया था. उन पर आरोप था कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान पद का दुरुपयोग करते हुए अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है. इस संबंध में एसीबी धनबाद थाना काण्ड संख्या-01/23 दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीबी की टीम पिछले काफी समय से लालेश्वर सिंह की चल-अचल संपत्तियों और आय के विवरणों का बारीकी से अनुसंधान कर रही थी. जांच के दौरान ब्यूरो को उनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति के पुख्ता और पर्याप्त साक्ष्य मिले. साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी का आदेश जारी होने के बाद, सोमवार को एसीबी टीम ने धनबाद के हीरापुर स्थित उनके आवास पर दबिश दी, और आरोपी को उनके आवास से विधिवत गिरफ्तार कर लिया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *