जपला में शहीदों की याद में निकली प्रेरणादायक रैली, युवाओं व छात्रों ने आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

  पलामू: शहीद दिवस के अवसर पर 23 मार्च को हुसैनाबाद में युवाओं द्वारा एक भव्य और प्रेरणादायक रैली का आयोजन किया...

 

पलामू: शहीद दिवस के अवसर पर 23 मार्च को हुसैनाबाद में युवाओं द्वारा एक भव्य और प्रेरणादायक रैली का आयोजन किया गया. जपला (हुसैनाबाद) के पटेल नगर से “अमर शहीदों के नाम” रैली युद्धस्व युवा शक्ति के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें युवाओ सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

माल्यार्पण के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत पटेल नगर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सामूहिक श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इसके बाद हाथों में तख्तियां और इंकलाबी नारों के साथ रैली मधुशाला रोड, गांधी चौक, अंबेडकर चौक एवं मुख्य बाजार होते हुए जयप्रकाश चौक पहुंची, सभी चौक के महापुरुषों क़ो माल्यार्पण भी किया गया.

युवाओं ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प

रैली कार्यक्रम के अंत मे संबोधित करते पत्रकार स्वर्गीय परमानन्द चौधरी के पुत्री सह छात्रा खुशी चौधरी ने कहा कि 23 मार्च 1931 भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है, जब भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवराम राजगुरु ने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए.

 शहीदों के विचारों को अपनाने का आह्वान

उन्होंने कहा कि यह दिन केवल श्रद्धांजलि देने का ही नहीं, बल्कि उनके विचारों को आत्मसात करने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का भी दिन है. वक्ताओं ने युवाओं से समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया और कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि उनके आदर्शों पर चलकर ही दी जा सकती है.

 छात्राओं की भागीदारी रही खास आकर्षण

कार्यक्रम में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण रही, जिसने समाज में एक सकारात्मक संदेश देने का काम किया.

 जनप्रतिनिधियों व सैकड़ों छात्रों की रही मौजूदगी

मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, वार्ड पार्षद आनंद कुमार, असगर आलम, सोनू चंद्रवंशी सहित कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे. इसके अलावा आयोजन में खुशी चौधरी, रोहित यादव, प्रकाश कुमार, गौतम कुमार पटेल, शक्ति सिंह, सोनू कुमार, पहचान कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *