कोषागार पदाधिकारी के साथ राज्य वित्त आयोग और महिला-बाल विकास विभाग में होगी नियुक्ति

रांची: झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में कई पदों पर नियुक्ति की तैयारी की जा रही है. इसी कड़ी में झारखंड राज्य...

रांची: झारखंड सरकार के विभिन्न विभागों में कई पदों पर नियुक्ति की तैयारी की जा रही है. इसी कड़ी में झारखंड राज्य वित्त आयोग के लिए कुल 18 पदों के सृजन की अनुशंसा की गई है. इसके साथ ही वित्त विभाग में चार कोषागार पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की जाएगी. वहीं महिला-बाल विकास विभाग में केंद्र प्रायोजित “महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु सेंटर हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वीमेन” योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्य और जिला स्तर पर कुल 200 कर्मियों को बाह्य स्रोत से नियुक्त किया जाएगा.

वित्त विभाग में कोषागार पदाधिकारी की नियुक्ति

वित्त विभाग में कोषागार पदाधिकारी के 4 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

झारखंड राज्य वित्त आयोग में इन पदों का सृजन

राज्य वित्त आयोग के लिए कुल 18 पदों के सृजन की अनुशंसा की गई है. इनमें

उपसचिव – 01,

अवर सचिव – 01,

प्रशाखा पदाधिकारी – 01,

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी – 02,

विशेष कार्य पदाधिकारी – 01,

वरीय प्रधान आप्त सचिव – 02,

सलाहकार – 02,

रिसर्च सहायक – 02,

कंप्यूटर ऑपरेटर – 02,

चालक – 01,

अनुसेवक – 03 पद शामिल हैं.

Also Read: वन भूमि घोटाले में जेल में बंद IAS विनय चौबे ने हाईकोर्ट से मांगी बेल

महिला-बाल विकास विभाग में राज्य स्तर पर नियुक्ति

महिला-बाल विकास विभाग में केंद्र प्रायोजित योजना के तहत राज्य स्तर पर बाह्य स्रोत से 8 कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी. इनमें

स्टेट मिशन कोऑर्डिनेटर – 01,

जेंडर स्पेशलिस्ट – 02,

रिसर्च ट्रेनिंग स्पेशलिस्ट – 02,

एकाउंट असिस्टेंट – 01,

ऑफिस असिस्टेंट – 01,

एमटीएस – 01 पद शामिल हैं।

जिला स्तर पर 192 कर्मियों की होगी नियुक्ति

इसी योजना के तहत जिला स्तर पर कुल 192 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें

डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर – 24,

जेंडर स्पेशलिस्ट – 48,

स्पेशलिस्ट इन फाइनेंशियल लिटरेसी – 24,

एकाउंट असिस्टेंट – 24,

आईटी असिस्टेंट – 48,

एमटीएस – 24 पद शामिल हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *