सिमडेगा: स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई. सिमडेगा सदर अस्पताल परिसर से एएनएम और जीएनएम कर्मियों ने हाथों में बैनर लेकर रैली की शुरुआत की. यह रैली पूरे शहर का भ्रमण करते हुए लोगों को मुख की देखभाल के प्रति जागरूक करती रही.

लोगों को दिया गया स्वास्थ्य संदेश
रैली के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने आम लोगों को दांतों और मुख की साफ-सफाई बनाए रखने के तरीकों के बारे में जानकारी दी और जिलेवासियों से अपने मुख को स्वस्थ रखने की अपील की. उन्होंने बताया कि नियमित सफाई और सही देखभाल से कई बीमारियों से बचा जा सकता है.
Also Read: मौसम का कहर: 19 राज्यों में तेज आंधी-तूफान की चेतावनी, बेमौसम बारिश से फसलें खतरे में
थीम के माध्यम से दिया गया संदेश
बताया गया कि इस वर्ष की थीम “अपने मुख पर गर्व करें, अपनी मुस्कान की रक्षा करें” है, जो लोगों को मुख स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करने का प्रयास करती है. उन्होंने यह भी कहा कि मुख स्वास्थ्य केवल सुंदरता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास और समग्र स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है.

