बैंक की छुट्टी: सोमवार को निबटा लें जरूरी काम, 28 फरवरी से 4 मार्च तक बैंक रहेंगे बंद

रांची: यदि आपका बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम लंबित है, तो उसे सोमवार, 2 मार्च को अवश्य निबटा लें. इसके बाद...

रांची: यदि आपका बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम लंबित है, तो उसे सोमवार, 2 मार्च को अवश्य निबटा लें. इसके बाद 28 फरवरी से 4 मार्च तक बैंक लगातार बंद रहेंगे, जिससे लेन-देन और शाखा संबंधी कार्य प्रभावित हो सकते हैं.

Also Read: झारखंड निकाय चुनाव: धनबाद में संजीव सिंह, रांची में रौशनी आगे, डोमचांच से उमेश ने मारी बाजी जाने 48 निकायों में कई सीटों पर नतीजे घोषित

बैंकों में अवकाश की शुरुआत 28 फरवरी को अंतिम शनिवार के कारण होगी. इसके बाद 1 मार्च को रविवार होने से नियमित साप्ताहिक अवकाश रहेगा. वहीं 3 और 4 मार्च को होली पर्व के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.

लगातार छुट्टियों को देखते हुए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे चेक क्लियरेंस, नकद निकासी, ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट या अन्य शाखा संबंधी कार्य समय रहते पूरे कर लें. हालांकि, इस दौरान एटीएम, ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *