Click Here
Click Here
Click Here

खूंटी: मुरहू चौक पर बिना ड्राइवर के दौड़ा अनियंत्रित ट्रेलर, दुकानों और मकानों को रौंदा, मची अफरा-तफरी

खूंटी: जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के मुख्य चौक के समीप शनिवार को एक हादसा सामने आया. लोहे के स्क्रैप से लदा...

खूंटी: जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के मुख्य चौक के समीप शनिवार को एक हादसा सामने आया. लोहे के स्क्रैप से लदा एक अनियंत्रित ट्रेलर बिना चालक के ढलान पर दौड़ पड़ा और रास्ते में आने वाली कई दुकानों व मकानों को अपनी चपेट में ले लिया.

इस घटना में जान का नुकसान होते-होते बचा, लेकिन संपत्ति को भारी क्षति पहुंची. जानकारी के अनुसार, ट्रेलर लोहे का भारी स्क्रैप लेकर चाईबासा की ओर जा रहा था. मुरहू चौक के समीप चालक ने सड़क किनारे वाहन खड़ा किया और पास की एक दुकान से कुछ सामान खरीदने लगा. इसी दौरान ढलान होने के कारण ट्रेलर अचानक खुद-ब-खुद पीछे की ओर लुढ़कने लगा.

Also Read: गृह विभाग के आदेश के बाद आज भी खुले रहेंगे पुलिस मुख्यालय व संबंधित कार्यालय, जाने क्या है वजह

चोर-चोर चिल्लाते हुए पीछे भागा ड्राइवर

घटना के दौरान एक दिलचस्प स्थिति तब पैदा हो गई जब चालक ने अपने वाहन को पीछे की ओर जाते देखा. उसे लगा कि कोई उसकी गाड़ी चोरी करके भाग रहा है. चालक बदहवास होकर चोर-चोर चिल्लाते हुए ट्रेलर के पीछे दौड़ने लगा. शोर सुनकर स्थानीय लोग भी सहम गए, लेकिन जल्द ही समझ में आ गया कि वाहन में कोई चालक मौजूद नहीं है और वह अनियंत्रित होकर ढलान पर अपनी गति पकड़ रहा है.

बिना चालक के दौड़ रहे इस भारी भरकम ट्रेलर ने रास्ते में जमकर तबाही मचाई. बेकाबू वाहन ने सड़क किनारे स्थित कई दुकानों और मकानों को जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुकानों के सामने के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और वहां रखा सामान मलबे में तब्दील हो गया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *