Green Tea Before Bed Benefits: रात को ग्रीन टी पीने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे, जानने के बाद आज ही करेंगे पीना शुरू

Green Tea Before Bed Benefits: दिनभर की भागदौड़ और तनाव के बाद हर कोई सुकून भरी नींद चाहता है, लेकिन खराब लाइफस्टाइल...

green tea benefiets
green tea benefiets

Green Tea Before Bed Benefits: दिनभर की भागदौड़ और तनाव के बाद हर कोई सुकून भरी नींद चाहता है, लेकिन खराब लाइफस्टाइल के कारण यह आसान नहीं होता. ऐसे में छोटी-छोटी हेल्दी आदतें बड़ा फर्क ला सकती हैं. डायटीशियन मुस्कान के अनुसार, सोने से पहले ग्रीन टी पीना एक ऐसी ही आदत है, जो न सिर्फ दिमाग को शांत करती है बल्कि शरीर को भी अंदर से रिलैक्स करने में मदद करती है. इसमें मौजूद पोषक तत्व नींद की गुणवत्ता सुधारने, पाचन बेहतर करने और शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक होते हैं, जिससे आप सुबह ज्यादा तरोताजा महसूस करते हैं.

सोने से पहले ग्रीन टी पीने के फायदे:

बेहतर नींद में मददगार

ग्रीन टी में एल-थीनिन नामक तत्व पाया जाता है, जो दिमाग को शांत करता है और तनाव कम करने में मदद करता है. इससे नींद की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है.

वजन घटाने में सहायक

ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे शरीर रात में भी कैलोरी बर्न करता रहता है. यह वजन कम करने वालों के लिए फायदेमंद है.

डाइजेशन सुधारती है

रात के खाने के बाद ग्रीन टी पीने से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है और गैस या भारीपन की समस्या कम होती है.

डिटॉक्स में मदद करती है

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करते हैं.

स्किन के लिए फायदेमंद

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं.

इस पीने में ध्यान रखने वाली बातें:

  • सोने से ठीक पहले ज्यादा मात्रा में ग्रीन टी न पिएं, क्योंकि इसमें हल्की कैफीन होती है.
  • दिन में 1-2 कप ही पर्याप्त है.

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *