Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: पंचमुखी हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी से हजारों की चोरी

पलामू: मेदिनीनगर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर को चोरों...

दान पेटी से हजारों की चोरी
दान पेटी से हजारों की चोरी

पलामू: मेदिनीनगर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बनाया. बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर में घुसकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर

जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और फिर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद उन्होंने सीधे दान पेटी को निशाना बनाया और उसमें रखे हजारों रुपये लेकर फरार हो गए.

सुबह खुला चोरी का राज

घटना का खुलासा रविवार सुबह उस वक्त हुआ, जब स्थानीय लोग रोजाना की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे. मंदिर का ताला टूटा हुआ देखकर लोगों के होश उड़ गए और अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया.

Also Read: Exclusive-IAS विनय चौबे, विनय सिंह, अरूणपति, अरविंद सिंह और अनवर ढेबर ने छत्तीसगढ़ की कंपनियों को दे दिया झारखंड में शराब का पूरा कंट्रोल

दान पेटी टूटी हालत में बरामद

चोरी के बाद दान पेटी मंदिर से कुछ दूरी पर टूटी हुई अवस्था में मिली. इससे साफ है कि चोर पैसे निकालकर पेटी को वहीं फेंक कर फरार हो गए.

50 हजार रुपये तक की आशंका

स्थानीय लोगों का कहना है कि दान पेटी को कई महीनों बाद जरूरत के अनुसार खोला जाता था. ऐसे में उसमें करीब 50 हजार रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

इलाके में आक्रोश, पुलिस कार्रवाई का इंतजार

घटना के बाद इलाके में चर्चा के साथ-साथ नाराजगी का माहौल भी है. लोगों का कहना है कि अब धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं. फिलहाल मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है, वहीं सभी की नजरें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं कि आखिर कब तक इन चोरों को पकड़कर इस वारदात का खुलासा किया जाएगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *