झारखंड में बड़ा हेल्थ अपडेट: 7 जिलों में सिटी स्कैन, मरीजों को सीधा फायदा!

NEWS DESK: राज्य के सात जिलों के सदर अस्पतालों में अब मरीजों को सिटी स्कैन की सुविधा मिलेगी. सिटी स्कैन मशीनों की...

NEWS DESK: राज्य के सात जिलों के सदर अस्पतालों में अब मरीजों को सिटी स्कैन की सुविधा मिलेगी. सिटी स्कैन मशीनों की खरीद के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 14 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है. जानकारी दें, की प्रत्येक सिटी स्कैन मशीन लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी जाएगी. ये मशीनें 64-स्लाइस स्कैन क्षमता वाली होंगी, जिससे मरीजों की जांच अधिक सटीक और तेज़ हो सकेगी.

इन जिलों में मिलेगी सुविधा

जिन जिलों के सदर अस्पतालों में यह सुविधा शुरू की जाएगी, उनमें चाईबासा, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, जामताड़ा, चतरा और बोकारो शामिल हैं.

मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी

राज्य में मरीजों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. 2016 में जहां यह आंकड़ा 69.9 प्रतिशत था, वह अब बढ़कर 85.7 प्रतिशत हो गया है. वहीं, ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या 2020-21 में 95.49 लाख से बढ़कर 2.46 करोड़ हो गई है, जबकि आईपीडी में भर्ती मरीजों की संख्या 7.71 लाख से बढ़कर 9.17 लाख तक पहुंच गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *