Click Here
Click Here
Click Here

अबू धाबी में छत से गिरा गिरिडीह का प्रवासी मजदूर, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

गिरिडीह: रोजगार की तलाश में सात समंदर पार गए झारखंड के एक और लाल के साथ अनहोनी की खबर सामने आई है....

गिरिडीह: रोजगार की तलाश में सात समंदर पार गए झारखंड के एक और लाल के साथ अनहोनी की खबर सामने आई है. जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबाडीह गांव निवासी तिलक महतो के 26 वर्षीय पुत्र राकेश महतो अबू धाबी में एक हादसे का शिकार होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. राकेश महतो अपने परिवार के बेहतर भविष्य का सपना लेकर पिछले साल अगस्त 2025 में KEC कंपनी में काम करने के लिए अबू धाबी गए थे. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, बीती 23 फरवरी को कार्यस्थल पर छत से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए. फिलहाल उनका इलाज वहां के एक अस्पताल में चल रहा है, लेकिन स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. परिजनों का आरोप है कि KEC कंपनी प्रबंधन उन्हें राकेश के स्वास्थ्य के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहा है. सही सूचना न मिलने के कारण परिवार किसी अनहोनी की आशंका से डरा हुआ है. उन्हें डर है कि कंपनी उनसे कुछ बड़ी सच्चाई छिपा रही है. राकेश की पत्नी रीना देवी अपनी सात माह की मासूम बेटी रिया कुमारी को गोद में लिए बेसुध हैं. वह अपने पति की सलामती और बच्ची के भविष्य को लेकर काफी परेशान हैं. वहीं राकेश की मां केसिया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. उनका कहना है कि घर का कमाऊ सदस्य ही बिस्तर पर पड़ गया है, ऐसे में बूढ़े मां-बाप और बहू-बच्ची का गुजारा कैसे होगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *