पीड़ितों के लिए झारखंड सरकार का बड़ा कदम: 3.34 करोड़ रुपये मुआवजा राशि आवंटित

रांची: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग (अभियोजन निदेशालय) ने राज्य के विभिन्न जिलों में पीड़ितों और उनके आश्रितों...

रांची: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग (अभियोजन निदेशालय) ने राज्य के विभिन्न जिलों में पीड़ितों और उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है.

सरकार ने झारखंड विक्टिम कम्पनशेसन स्कीम-2012 के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 3.34 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है.

इस संबंध में निदेशक (अभियोजन), राज कुमार सिंह ने राज्य के 23 जिलों के डीसी को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.

किस जिले को कितनी राशि आवंटित

  • सरायकेला: 10 लाख
  • पाकुड़: 15 लाख
  • गोड्डा: 20 लाख
  • पलामू: 15 लाख
  • हजारीबाग: 20 लाख
  • चतरा: 20 लाख
  • गुमला: 20 लाख
  • रांची: 20 लाख
  • बोकारो: 20 लाख
  • खूंटी: 10 लाख
  • कोडरमा: 10 लाख
  • जमशेदपुर: 15 लाख
  • गढ़वा: 20 लाख
  • लातेहार: 10 लाख
  • साहेबगंज: 10 लाख
  • धनबाद: 20 लाख
  • सिमडेगा: 12.50 लाख
  • गिरिडीह: 10 लाख
  • दुमका: 10 लाख
  • देवघर: 02 लाख
  • चाईबासा: 20 लाख
  • जमातड़ा: 15 लाख
  • लोहरदगा: 10 लाख

कुल: 3.34 करोड़

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *