Dhurandhar Re-Release: बॉलीवुड के फेमस एक्टर रणवीर सिंह की एक्शन-थ्रिलर फिल्म Dhurandhar एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है. फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म को इसके सीक्वल से पहले दुनियाभर के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जाएगा. रणवीर सिंह ने इस खबर की जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दी और फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि ‘धुरंधर’ जल्द ही फिर से सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी.

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर’ की री-रिलीज?
‘धुरंधर’ को 13 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जाएगा. खास बात यह है कि इस बार फिल्म को बड़े स्तर पर दिखाया जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की 1,250 से ज्यादा शोज दुनिया भर में 1,000 से ज्यादा स्क्रीन पर चलेंगी. इसे अब तक की सबसे बड़ी री-रिलीज में से एक माना जा रहा है.
सोशल मीडिया पर दिखा फैंस का उत्साह
फिल्म की री-रिलीज की घोषणा होते ही सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह देखने को मिला. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए खुशी जाहिर की. एक यूजर ने लिखा, “मुझे लगता है हम अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “सफलता कभी खत्म नहीं होती, मेहनत हमेशा रंग लाती है.”
थिएटर से कभी गायब नहीं हुई थी फिल्म
दिलचस्प बात यह है, कि 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ओटीटी पर आने के बाद भी कई सिनेमाघरों में चलती रही. अब फिल्म को आधिकारिक तौर पर फिर से बड़े स्तर पर रिलीज किया जा रहा है.
फिल्म की स्टार कास्ट
‘धुरंधर’ में कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल हैं:
रणवीर सिंह
सारा अर्जुन
अक्षय खन्ना
अर्जुन रामपाल
संजय दत्त
दानिश पंडोर
राकेश बेदी
सौम्या टंडन
गौरव गेरा
जल्द आएगा ‘धुरंधर: द रिवेंज’
फिल्म के मेकर्स इसके सीक्वल Dhurandhar: The Revenge को भी रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.ब खास बात यह है कि यह रिलीज ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा जैसे बड़े त्योहारों के मौके पर हो रही है.
बॉक्स ऑफिस पर होगी बड़ी टक्कर
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है. दरअसल इसी दिन Ustaad Bhagat Singh भी रिलीज होने जा रही है, जिसमें Pawan Kalyan मुख्य भूमिका में हैं. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी पर उठे सवाल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली बार बोलीं

