Click Here
Click Here
Click Here

वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी पर उठे सवाल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहली बार बोलीं

  News Desk: महाकुंभ से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आईं मोनालिसा इन दिनों अपनी शादी को लेकर नए विवाद में घिर...

 

News Desk: महाकुंभ से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आईं मोनालिसा इन दिनों अपनी शादी को लेकर नए विवाद में घिर गई हैं.उन्होंने हाल ही में केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ विवाह कर लिया, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है.

शादी के बाद सोशल मीडिया और कुछ संगठनों की ओर से इस रिश्ते को लेकर ‘लव जिहाद’ जैसे आरोप भी लगाए जाने लगे.बढ़ते विवाद के बीच मोनालिसा ने पहली बार मीडिया के सामने आकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी बात रखी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनकी शादी पूरी तरह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई है और इसे किसी भी तरह से ‘लव जिहाद’ से जोड़ना गलत है. मोनालिसा ने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती हैं और उनकी शादी आपसी सहमति और समझ से हुई है.

मोनालिसा ने यह भी बताया कि उनके परिवार के कुछ सदस्य इस फैसले से नाराज हैं. उनके अनुसार, परिवार चाहता था कि उनकी शादी रिश्तेदारी में बुआ के बेटे से हो, लेकिन उन्होंने उस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया. फिलहाल इस शादी को लेकर बहस जारी है, जबकि मोनालिसा का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लिया है.

पति फरमान खान का जवाब: ‘धर्म नहीं बदला, प्यार को गलत रंग दिया जा रहा’

मोनालिसा की शादी को लेकर उठे विवाद के बीच उनके पति फरमान खान ने भी अपनी राय दी है. उन्होंने कहा कि उनके रिश्ते को बेवजह ‘लव जिहाद’ का नाम दिया जा रहा है, जबकि सच्चाई इससे अलग है. फरमान के मुताबिक, “हम दोनों में से किसी ने भी अपना धर्म नहीं बदला है. प्यार में धर्म बदलना जरूरी नहीं होता, लेकिन लोग इसे गलत तरीके से पेश कर रहे हैं.”

फरमान खान ने यह भी बताया कि वह पेशे से एक्टर हैं और मलयालम व तमिल फिल्मों में छोटे-मोटे रोल कर चुके हैं. उनका कहना है कि दोनों ने आपसी सहमति से शादी का फैसला लिया और इसे लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है.

शादी के बाद मोनालिसा की उम्र को लेकर भी कई सवाल उठे थे.इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वह 18 साल की हैं. वहीं फरमान ने आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र दिखाते हुए दावा किया कि उनकी शादी कानूनी तौर पर रजिस्टर्ड है.

मोनालिसा ने केरल पुलिस का धन्यवाद भी किया और कहा कि उन्हें वहां से पूरा सहयोग मिला. उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल वह केरल में ही रहकर अपनी नई जिंदगी शुरू करना चाहती हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *