Bihar Board 12th Arts Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. लंबे इंतजार के बाद अब लाखों छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं. छात्र आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com या अन्य रिजल्ट पोर्टल पर जाकर रोल कोड और रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स टॉपर्स 2026 की लिस्ट
इस बार आर्ट्स स्ट्रीम में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है.
- निशु कुमारी (रैंक 1): 479 अंक (95.80%), गया
- सिद्धि शिखा (रैंक 2): 478 अंक (95.60%), सीतामढ़ी
- चंद्रदीप कुमार (रैंक 2): 478 अंक (95.60%), लखीसराय
- मो. लकी अंसारी (रैंक 2): 478 अंक (95.60%), पूर्णिया
- नसरीन प्रवीण (रैंक 3): 477 अंक (95.40%), पश्चिम चंपारण
- साजिया अंसारी (रैंक 3): 477 अंक (95.40%), नालंदा
- निसु कुमारी (रैंक 3): 477 अंक (95.40%), दरभंगा
- आदर्श (रैंक 3): 477 अंक (95.40%), सहरसा
- अमृता कुमारी (रैंक 4): 476 अंक (95.20%), सीवान
- स्वीटी कुमारी (रैंक 4): 476 अंक (95.20%), दरभंगा
- बीबी असरना (रैंक 5): 475 अंक (95.00%), अररिया
- रोशनी कुमारी (रैंक 5): 475 अंक (95.00%), सारण
- मनीष कुमार (रैंक 5): 475 अंक (95.00%), दरभंगा
ऐसे चेक करें Bihar Board 12th Result 2026
रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
-
होमपेज पर “Bihar Board Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
-
अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
-
‘Submit’ पर क्लिक करें.
-
आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड या प्रिंट जरूर कर लें.
मार्कशीट में क्या-क्या चेक करें
रिजल्ट देखने के बाद नीचे दी गई जानकारी जरूर जांच लें:
-
छात्र का नाम
-
जन्मतिथि
-
माता-पिता का नाम
-
परीक्षा और बोर्ड का नाम
-
विषयवार अंक
-
कुल अंक
-
पास/फेल स्टेटस
-
स्कूल का नाम
-
रोल नंबर
-
डिविजन (Division)
यह भी पढ़ें: Bihar Board 12th Result 2026: आज जारी होंगे इंटर के नतीजे, ऐसे करें चेक

