बिहार: नीतीश कुमार ने एमएलसी पद से दिया इस्तीफा, सीएम पद पर भी अटकलें तेज

NEWS DESK: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद (MLC) से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने यह इस्तीफा सीएम हाउस में...

NEWS DESK: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद (MLC) से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने यह इस्तीफा सीएम हाउस में सभापति अवधेश नारायण सिंह को सौंपा. साल 2006 से लगातार विधान परिषद सदस्य रहे नीतीश कुमार अब राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद परिषद की सदस्यता छोड़ चुके हैं. माना जा रहा है कि वे सीएम पद से भी जल्द इस्तीफा दे सकते हैं. इस बीच, जेडीयू के कई नेता लगातार मुख्यमंत्री आवास पर उनसे मिलने आ रहे हैं.

भाजपा विधायक नितिन नबीन ने भी इस्तीफा दिया

इसी बीच, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. वह बांकीपुर से विधायक थे और नीतीश कुमार के साथ उन्हें भी राज्यसभा चुनाव में जीत मिली थी. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि नितिन नबीन ने अपना इस्तीफा पहले ही प्रदेश अध्यक्ष को सौंप दिया था, जिसे अब बिहार विधानसभा अध्यक्ष के पास भेजा जाएगा.

https://x.com/i/status/2038471771545117134

संजय सरावगी ने कहा कि रविवार होने की वजह से इस्तीफे की औपचारिक प्रक्रिया कल नहीं हो सकी. नितिन नबीन फिलहाल असम दौरे पर हैं, इसलिए उन्होंने पहले ही इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को दे दिया था ताकि प्रक्रिया में कोई देरी न हो.

राज्यसभा की शपथ कब लेंगे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार साल 2006 से लगातार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं. चौथी बार 7 मई 2024 को उनका कार्यकाल शुरू हुआ था, जो 2030 तक था. 16 मार्च 2026 को राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उन्हें अब विधान परिषद की सदस्यता छोड़नी होगी. माना जा रहा है कि वह 10 अप्रैल 2026 को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *