बीजेपी का लेट नाईट प्रेस कॉन्फ्रेंस, प्रदेश अध्यक्ष ने 3 अप्रैल को मशाल जुलूस और 9 अप्रैल को झारखंड बंद वापस लेने की घोषणा की

रांची: हजारीबाग के विष्णुगढ़ (कुसुंबा) में मासूम बेटी की निर्मम हत्या को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है. दिल्ली से लौटते...

BJP Press Conference
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते प्रदेश अध्यक्ष व अन्य

रांची: हजारीबाग के विष्णुगढ़ (कुसुंबा) में मासूम बेटी की निर्मम हत्या को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है. दिल्ली से लौटते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के आगामी आंदोलनों को वापस लेने की घोषणा की. साथ ही हेमंत सरकार और पुलिसिया थ्योरी पर तीखे सवाल दागे. भाजपा ने पूर्व घोषित 3 अप्रैल का मशाल जुलूस और 9 अप्रैल को झारखंड बंद का आह्वान वापस ले लिया है. साहू ने कहा कि भाजपा के प्रचंड विरोध, हजारीबाग बंद और लगातार आंदोलन के दबाव के कारण ही पुलिस ने आनन-फानन में हत्या का खुलासा किया और गिरफ्तारियां हुईं.

न्यायिक जांच की मांग

प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस की ‘बलि’ वाली कहानी पर संदेह जताया. उन्होंने कहा की बलि पत्थर मारकर नहीं दी जाती.  इस मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आए और पोक्सो एक्ट के उल्लंघन जैसे पहलुओं की भी गहन छानबीन हो. उन्होंने कांग्रेस और झामुमो पर निशाना साधते हुए पूछा, कि जब पिछले 8 दिनों से बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई चल रही थी, तब सत्ता पक्ष के लोग किस ‘बिल’ में छुपे थे?

तुष्टीकरण और लूट का लगाया आरोप

साहू ने कहा कि पिछले 6 वर्षों में हत्या, दुष्कर्म और पर्व-त्योहारों पर पत्थरबाजी की घटनाएं सरकार की तुष्टीकरण नीति का परिणाम हैं. सरकार पुलिस प्रशासन का उपयोग केवल बालू, कोयला और पत्थर चोरों से ‘वसूली’ के लिए कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि गिरफ्तार आरोपी भीम राम का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है. मीडिया में सत्ता के दबाव में गलत खबरें फैलाई जा रही हैं.

साहू ने दी चेतावनी

भाजपा ने स्पष्ट लहजे में चेतावनी दी है, कि यदि भविष्य में बेटियों के साथ ऐसी दरिंदगी नहीं रुकी या खनिजों की लूट बंद नहीं हुई, तो भाजपा कार्यकर्ता चुप नहीं रहेंगे.

यह भी पढ़ें: कोयला माफियाओं में हड़कंप : कतरास में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, अवैध मुहानों को भरने का सख्त आदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *