Click Here
Click Here
Click Here

पलामू को रेल की बड़ी सौगात, डालटनगंज से मुंबई के लिए अब नियमित चलेगी सीधी ट्रेन, 7 अप्रैल को सांसद विष्णु दयाल राम दिखाएंगे हरी झंडी

पलामू: पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी और हर्षजनक खबर सामने आई है. माननीय सांसद श्री विष्णु दयाल राम...

पलामू: पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ी और हर्षजनक खबर सामने आई है. माननीय सांसद श्री विष्णु दयाल राम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप क्षेत्रवासियों की लंबे समय से प्रतीक्षित मांग अब पूरी हो गई है. डालटनगंज और गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन सेवा को रेलवे बोर्ड द्वारा नियमित परिचालन की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है.

अब स्थायी रूप से चलेगी मुंबई के लिए सीधी ट्रेन

इस निर्णय के तहत ट्रेन संख्या 13379/13380 धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, जो पहले केवल ट्रायल के रूप में स्पेशल बनकर संचालित हो रही थी, अब स्थायी रूप से अपनी सेवाएं देगी. यह ट्रेन सेवा शुरू होने से पलामू सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को मुंबई तक सीधी और सुविधाजनक रेल कनेक्टिविटी मिल सकेगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: टेंडर घोटाला- इंजीनियर इन चीफ प्रमोद कुमार ने ED कोर्ट में किया सरेंडर

सांसद के प्रयासों से मिली स्वीकृति

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत मुलाकात कर तथा पत्राचार के माध्यम से लगातार इस मुद्दे को उठाया था. उनके निरंतर प्रयासों और पहल के बाद ही रेलवे बोर्ड द्वारा इस सेवा को नियमित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है.

7 अप्रैल को होगा भव्य शुभारंभ

इसी क्रम में आगामी 7 अप्रैल 2026 को सुबह 4:30 बजे डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम के दौरान सांसद विष्णु दयाल राम द्वारा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसके नियमित संचालन का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा, जिसे पलामू के लिए एक ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है.

इस अवसर पर सांसद के निजी सचिव अलख दूबे ने समस्त क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है. वहीं सांसद विष्णु दयाल राम ने पलामू की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति इस बड़ी उपलब्धि के लिए विशेष रूप से आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *