बोकारो: अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर के निर्देश पर प्रक्षेत्र के सभी जिलों में एक साथ विशेष समकालीन अभियान’ चलाया गया. यह अभियान 18 फरवरी की रात में चलाया गया. इस अभियान में पुलिस ने अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है.

238 पुराने वारंटों का निष्पादन
एक तरफ पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त कुल 63 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया वहीं दूसरी तरफ कोर्ट द्वारा जारी 238 पुराने वारंटों का निष्पादन किया गया. इसके अलावा फरार चल रहे अपराधियों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए पांच मामलों में कुर्की की कार्रवाई पूरी की गई.

