बोकारो: सिवनडीह में टेंट गोदाम में भीषण आग, एक के बाद एक दर्जन भर सिलेंडरों में विस्फोट से दहला इलाका

बोकारो: जिले के माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनडीह कर्बला मैदान के पास मंगलवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक...

Oplus_16908288

बोकारो: जिले के माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनडीह कर्बला मैदान के पास मंगलवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई.आग इतनी भयानक थी कि गोदाम में रखे लगभग एक दर्जन गैस सिलेंडर एक-एक कर धमाके के साथ फट गए.इन धमाकों की गूंज से पूरा इलाका थर्रा उठा और आसमान में आग की ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं.

शाम 5:45 बजे शुरू हुआ धमाकों का सिलसिला:

घटना मंगलवार शाम करीब 5:45 बजे की है। सिवनडीह कर्बला चौक के पास स्थित यूपी टेंट के गोदाम में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम के अंदर रखे गैस सिलेंडरों तक पहुंच गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, एक के बाद एक करीब 12 सिलेंडरों में विस्फोट हुआ. इस घटना में गोदाम से सटी कई दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है. यह टेंट हाउस अजहर और मजहर नामक दो भाइयों का बताया जा रहा है. आग की भयावहता और लगातार हो रहे धमाकों को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से गोदाम के पास बने आवासीय घरों को तुरंत खाली करा दिया गया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके. चूंकि वर्तमान में रमजान का पवित्र महीना चल रहा है, स्थानीय लोग रोजा इफ्तार की तैयारी कर रहे थे.धमाकों की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर दौड़े. सिवनडीह कर्बला मैदान के पास से गुजरने वाले फोरलेन पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह ठप हो गया,हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए रास्ता साफ कराया और यातायात बहाल किया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *