हाईकोर्ट में हाजिर हुए बोकारो SP

रांची: बोकारो से लापता युवती की मां की ओर से दाखिल हैवियस कार्पस याचिका पर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई....

रांची: बोकारो से लापता युवती की मां की ओर से दाखिल हैवियस कार्पस याचिका पर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने बोकारो एसपी को जांच की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस संजय प्रसाद की खंडपीठ में इस मामले में अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी.

युवती की खोजबीन जारी

शुक्रवार की सुनवाई के दौरान बोकारो एसपी ऑनलाइन कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए. उन्होंने बताया कि युवती की खोजबीन जारी है. इस मामले में पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की है. इस पर अदालत ने जांच की अद्यतन रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करने को कहा.

इस संबंध में युवती की मां रेखा देवी की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. युवती जुलाई 2025 से गायब है. इसको लेकर बोकारो के पिंडरोजारी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, लेकिन अभी तक युवती को बरामद नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें: नाबालिग के अपहरण का आरोपी झांसी से गिरफ्तार, सिमडेगा पुलिस ने किया रेस्क्यू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *