रांची सेंट्रल यूनिवर्सिटी में CBI की दबिश: पुराने अनियमितता मामले में दस्तावेजों की जांच शुरू

रांची: जिले के मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) में मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम पहुंची है. जानकारी...

Oplus_16908288

रांची: जिले के मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) में मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम पहुंची है. जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई विश्वविद्यालय में वर्षों पहले हुए वित्तीय अनियमितताओं और नियुक्तियों में गड़बड़ी के पुराने मामलों को लेकर की गई है.सीबीआई की टीम यूनिवर्सिटी कैंपस में पहुंचकर विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाल रही है. विशेष रूप से भवन निर्माण, फंड के आवंटन और पुरानी नियुक्तियों से जुड़ी फाइलों की बारीकी से जांच की जा रही है.बताया जा रहा है कि यह जांच किसी नए घटनाक्रम पर नहीं, बल्कि यूनिवर्सिटी के शुरुआती वर्षों (लगभग 2009-2014 के बीच) में हुए कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक गड़बड़ियों से जुड़ी है, जिसकी शिकायत काफी समय से लंबित थी. सेंट्रल यूनिवर्सिटी रांची अपनी स्थापना के समय से ही विवादों में रही है.पूर्व में भी यहां के तत्कालीन कुलपतियों और अधिकारियों पर नियमों को ताक पर रखकर काम करने के आरोप लगे थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *