Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बाबूलाल मरांडी के आरोपों से सत्ता के गलियारों में हलचल, अपराध-राजनीति गठजोड़ का दावा

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक ट्वीट कर सत्ता के गलियारों में सनसनी फैला दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि अपराध...

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक ट्वीट कर सत्ता के गलियारों में सनसनी फैला दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि अपराध और राजनीति का गठजोड़ लगातार बढ़ रहा है और इसमें वरिष्ठ अधिकारियों की संलिप्तता के संकेत भी मिलते हैं.

मरांडी ने अपने ट्वीट में लिखा कि हाल के दिनों में ‘धुरंधर’ फिल्म के जरिए विदेश में बैठकर भारत में आतंक फैलाने वाले नेटवर्क, उनकी फंडिंग और राजनीतिक संरक्षण जैसे मुद्दे चर्चा में हैं. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से झारखंड में भी इसी तरह की साजिश चल रही है.

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि झारखंड में कुख्यात अपराधी प्रिंस खान का आतंक लगातार बढ़ रहा है. पुलिस की कथित शह और राजनीतिक संरक्षण के कारण उसके लिए फर्जी पासपोर्ट तैयार हुआ और वह दुबई भागने में सफल रहा. मरांडी ने दावा किया कि प्रिंस खान झारखंड में पंजाब के रास्ते मेड इन पाकिस्तान हथियार और ड्रग्स सप्लाई का नेटवर्क भी संचालित करता है.

उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में रांची में प्रिंस खान के गुर्गों द्वारा एक रेस्टोरेंट कर्मी की हत्या की गई थी, जिसकी जांच में उसके करीबी राणा राहुल सिंह का नाम सामने आया है.

मरांडी के अनुसार, राणा राहुल सिंह को रांची पुलिस द्वारा बॉडीगार्ड उपलब्ध कराया गया था और उसे सुरक्षा देने में किसी हाईप्रोफाइल व्यक्ति की पैरवी की खबरें भी सामने आई हैं.

इसी बीच उसकी एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह राज्य के वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट्स के साथ नजर आ रहा है. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी के साथ तस्वीर होना सीधे तौर पर संबंध या संरक्षण का प्रमाण नहीं है, लेकिन इससे एक नेटवर्क की आशंका जरूर पैदा होती है.उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है.

साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय से भी आग्रह किया गया है कि वायरल ऑडियो के माध्यम से चर्चित पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता की संपत्ति और प्रिंस खान को विदेश भगाने में उनकी संभावित भूमिका की जांच की जाए. इसके अलावा मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी के साथ मंच साझा करने और तस्वीरों की सत्यता की भी जांच कराने की मांग की गई है.

बाबूलाल के ये हैं आरोप

• प्रिंस खान का आतंक: झारखंड में पंजाब के रास्ते मेड इन पाकिस्तान हथियार और ड्रग्स की सप्लाई करने का रैकेट

• पुलिस की शह: प्रिंस खान को रांची पुलिस ने बॉडीगार्ड दिया था.

• राजनीतिक संरक्षण: राणा राहुल सिंह को सुरक्षा उपलब्ध कराने में किसी हाईप्रोफाइल व्यक्ति ने की पैरवी.

• वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट्स के साथ तस्वीर: राणा राहुल सिंह की तस्वीर में राज्य के वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट्स के साथ दिख रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *