रांचीः अमेरिका –इरान वार का साइड इफेक्ट छात्रों पर भी पड़ रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने छह देश बहरीन, ईरान, कुवैत, कतर, साउदी अरब और यूएई में सीबीएसइ द्वारा संचालित स्कूलों के प्रिंसिपल को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि कक्षा 10 और 12 दोनों की सोमवार, 2 मार्च 2026 को निर्धारित परीक्षाएं स्थगित की जाती हैं। नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।

तीन मार्च को होगी समीक्षा:
पत्र में कहा है कि बोर्ड मंगलवार यानि 3 मार्च 2026 को स्थिति की समीक्षा करेगा और 5 मार्च से आगे निर्धारित परीक्षाओं के संबंध में उचित निर्णय लेगा। सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अद्यतन जानकारी के लिए अपने विद्यालयों के संपर्क में रहें और आधिकारिक घोषणाओं का ध्यानपूर्वक पालन करें।

