Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और सुरक्षा पर विशेष निर्देश

सरायकेला: होली के पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की...

सरायकेला: होली के पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में तथा पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लूनायत की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा प्रबंध, निगरानी तंत्र एवं विभागीय समन्वय से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

सोशल मीडिया निगरानी व ड्राई डे का अनुपालन

सोशल मीडिया पर सतत निगरानी, भ्रामक सूचनाओं पर त्वरित नियंत्रण, 03 मार्च 2026 को घोषित ड्राई डे का अनुपालन, अवैध शराब की बिक्री/भंडारण/परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध सघन जांच अभियान, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता एवं नियमित पुलिस गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. सभी अनुमंडल एवं थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित कर लिए गए निर्णयों का सतत अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया.

Also Read: होली पर दो दिनों तक बंद रहेगी कूरियर सेवा

उपायुक्त की अपील

उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने जिलेवासियों को होली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि वे पर्व को आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं पारस्परिक सम्मान की भावना के साथ मनाएं. उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि किसी भी धर्म अथवा समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाली गतिविधियों से परहेज करें, अन्य धर्मों के पूजा स्थलों एवं धार्मिक परिसरों की गरिमा का सम्मान करें, वहाँ अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्र न करें तथा आतिशबाजी जैसी गतिविधियों से बचें. साथ ही, किसी भी व्यक्ति पर उसकी इच्छा के विरुद्ध रंग न लगाया जाए तथा संयम एवं मर्यादा के साथ होली पर्व मनाया जाए.

Also Read: हजारीबाग: होली के त्योहार को लेकर DIG ने की समीक्षा बैठक, कहा- असामाजिक तत्वों पर करें कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक के निर्देश

पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लूनायत द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को समन्वित प्रयासों के माध्यम से होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा, अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश, अपर उपायुक्त श्री जयवर्द्धन कुमार, निदेशक, डीआरडीए श्री अजय तिर्की, अपर नगर आयुक्त श्री रवि प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सभी नगर निकाय क्षेत्रों के कार्यपालक पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *