चाईबासा: महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाते हुए चाईबासा पुलिस की प्रभावी जांच और वैज्ञानिक अनुसंधान के कारण एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिला के कुमारखूंगी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त साण्डी हेस्सा उर्फ डेके हेस्सा को कोर्ट ने 15 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है.

क्या था पूरा मामला?
यह मामला 01 मार्च 2022 का है, जब कुमारखूंगी थाना में कांड संख्या 09/2022 दर्ज किया गया था.अभियुक्त साण्डी हेस्सा पर एक नाबालिग बच्ची के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने और उसे डराने-धमकाने का आरोप लगाया गया था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी. घटना के बाद चाईबासा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.
इस मामले की खास बात यह रही कि, पुलिस ने सभी साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से संग्रहित किया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए समय पर आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित किया गया. अभियोजन पक्ष की ओर से गवाहों और साक्ष्यों को मजबूती से पेश किया गया.
यह भी पढ़ें: गौतम अखौरी हत्याकांड: आरोपी को आजीवन कारावास की सजा, 60 हजार का लगा जुर्माना

