Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से रूबरू हुए उपायुक्त, त्वरित समाधान का दिया भरोसा

Saraikela: सरायकेला–खरसावा समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने आमलोगों के लिए जनता दरबार लगाया और उनकी समस्याओं को...

Saraikela: सरायकेला–खरसावा समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने आमलोगों के लिए जनता दरबार लगाया और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना. जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए आमजनों ने उपायुक्त से फरियाद लगाई. जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, पेयजल, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े आवेदन आये. आदित्यपुर क्षेत्र स्थित टावर–32 फ्लैट में गेल इंडिया द्वारा गैस पाइपलाइन कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने के बावजूद आपूर्ति प्रारंभ नहीं किए जाने की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई. इसके अतिरिक्त चांडिल प्रखंड अंतर्गत चावलिबासा पंचायत के दो अनाथ बच्चों का आधार पंजीकरण नहीं होने से सरकारी योजनाओं से वंचित रहने का मामला सामने आया. कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता के कारण औद्योगिक संस्थानों एवं होटल-रेस्टोरेंट में उत्पन्न हो रही समस्याओं की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया गया.

बिना संकोच अपनी समस्या प्रशासन को बताएं : डीसी

उपायुक्त ने प्राप्त सभी आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की यथाशीघ्र जांच कर त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. उपायुक्त ने निर्देशित किया कि जिन मामलों का निष्पादन तत्काल संभव है, उन्हें अविलंब निष्पादित किया जाए तथा शेष मामलों में शीघ्र जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उपायुक्त ने आमजनों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को बिना किसी संकोच के प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि उनका समुचित समाधान सुनिश्चित किया जा सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *