चाईबासा: आईईडी बलास्ट के बाद नक्सलियों से मुठभेड़, हवलदार और सहायक कमांडेंट घायल, रांची एयरलिफ्ट

चाईबासा: जिले के सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे एक बड़े सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और उग्रवादियों...

चाईबासा: जिले के सारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे एक बड़े सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस संघर्ष में कोबरा बटालियन के दो जांबाज घायल हो गए हैं.घायलों में एक सहायक कमांडेंट और एक हवलदार शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को सारंडा के घने जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी.इसके आधार पर कोबरा बटालियन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम सघन तलाशी अभियान चला रही थी. जंगल के भीतर जैसे ही सुरक्षाबल एक रणनीतिक बिंदु पर पहुंचे, वहां पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों को करारा जवाब दिया. इसी गोलीबारी के दौरान कोबरा बटालियन के हवलदार विक्रम यादव को गोली लग गई.

आईईडी विस्फोट की चपेट में आए अधिकारी:

मुठभेड़ से कुछ समय पहले, इसी ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा बिछाए गए एक आईईडी में विस्फोट हो गया.इस शक्तिशाली धमाके की चपेट में आने से कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मल्लिक गंभीर रूप से घायल हो गए. नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को रोकने के लिए जंगल के रास्तों में जगह-जगह लैंडमाइंस और आईईडी लगा रखे थे. घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने मोर्चा संभालते हुए अपने घायल साथियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. जंगल की दुर्गमता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की हवलदार विक्रम यादव और सहायक कमांडेंट अजय मल्लिक को बेहतर इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किया गया.दोनों घायल जवानों को रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *