पलामू: सड़क हादसे के बाद बवाल, बच्चे की मौत पर भड़के ग्रामीण, पुलिस पर हमला, हवाई फायरिंग

पलामू: पलामू जिले के मनातू प्रखंड अंतर्गत पदमा पंचायत के अम्मा टोली गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ वर्षीय मासूम...

पलामू: पलामू जिले के मनातू प्रखंड अंतर्गत पदमा पंचायत के अम्मा टोली गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ वर्षीय मासूम सूरज कुमार की मौत हो गई. ग्रामीणों के अनुसार, मृतक सूरज मुख्य सड़क से हटकर अपने घर जा रहा था, तभी पाटन की ओर से आ रही अनियंत्रित कार संख्या 01BV 1111 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.

इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

परिजनों ने घायल सूरज को तुरंत मेदिनीनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शाम करीब चार बजे उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया.

शव के साथ सड़क जाम, बढ़ा तनाव

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ मेदिनीनगर-पदमा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण इलाके में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई.

पुलिस पर पथराव, कई जवान घायल

सूचना मिलने पर जब मनातू थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची, तो भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. इस हिंसक झड़प में सब-इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र यादव के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि कुल चार पुलिस जवान घायल हुए हैं.

स्थिति काबू करने के लिए हवाई फायरिंग

स्थिति को नियंत्रित करने और आत्मरक्षा के लिए पुलिस को विवश होकर हवाई फायरिंग करनी पड़ी. इसके बाद हालात पर काबू पाया गया. फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *