Click Here
Click Here
Click Here

सौर सिंचाई और जलमीनार से बदलेगी तस्वीर, गुमला के गांवों को मिला विकास का तोहफा

गुमला: गुमला जिले के घाघरा प्रखंड अंतर्गत धोबनी गांव में बुधवार को ग्रामीण विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया गया....

गुमला: गुमला जिले के घाघरा प्रखंड अंतर्गत धोबनी गांव में बुधवार को ग्रामीण विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया गया. यह कार्यक्रम बाएफ संस्था द्वारा संचालित ग्रामीण विकास परियोजना के तहत आयोजित किया गया, जिसे एचडीएफसी बैंक के सहयोग से क्रियान्वित किया जा रहा है.

सौर आधारित सिंचाई इकाइयों और जलमीनार का उद्घाटन

इस अवसर पर बदरी और धोबनी गांव में स्थापित दो सौर ऊर्जा आधारित लिफ्ट सिंचाई इकाइयों तथा धोबनी गांव में एक जलमीनार का विधिवत उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में करीब 100 ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

कृषि उत्पादन और आजीविका में होगा सुधार

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि सौर आधारित सिंचाई प्रणाली और जलमीनार ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे. इससे जहां कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी, वहीं स्थायी आजीविका के अवसर भी बढ़ेंगे और पलायन में कमी आएगी.

स्वच्छ पेयजल से स्वास्थ्य को मिलेगा लाभ

उन्होंने जलमीनार में लगाए गए शुद्धिकरण प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि इससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा, जो स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है.

17 गांवों में चल रही है परियोजना

विशिष्ट अतिथि प्रखंड प्रमुख सविता देवी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार ने भी संस्था के कार्यों की सराहना की. उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत 17 गांवों में चल रहे कार्यों से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है.

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ

कार्यक्रम में परियोजना से जुड़े कई प्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित रहे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *