रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के पोते के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वीर सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत मर्माहत करने वाला है. बताते चलें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के 21 वर्षीय पोते वीर सोरेन का कुल्लू-मनाली में आकस्मिक निधन हो गया.

Also Read: बजट पर सियासी संग्राम- ऐतिहासिक या आंकड़ों का खेल?
वह अपने दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. वीर सोरेन अपने दोस्तों के साथ मनाली में सिमसा स्थित हिमालयन सैलेट होम स्टे में ठहरे थे. 24 फरवरी को उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

