Click Here
Click Here
Click Here

पलामू में नगर निकाय चुनाव की मतगणना की तैयारी पूरी, 27 फरवरी को जीएलए कॉलेज में 79 टेबल पर होगी वोटों की गिनती

पलामू: जिले के पांचों नगर निकाय चुनाव के लिए 23 फरवरी को 246 बूथों पर मतदान संपन्न हो चुका है. अब 27...

पलामू: जिले के पांचों नगर निकाय चुनाव के लिए 23 फरवरी को 246 बूथों पर मतदान संपन्न हो चुका है. अब 27 फरवरी को जीएलए कॉलेज में मतगणना की जाएगी. मतगणना की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतगणना सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

सुबह 8 बजे से शुरू होगी गिनती, अलग-अलग टेबल और राउंड तय.

शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू होगी. सभी नगर निकायों के लिए अलग-अलग टेबल और काउंटर बनाए गए हैं. मेदिनीनगर नगर निगम की मतगणना 27 टेबल पर 5 राउंड में पूरी होगी. विश्रामपुर नगर परिषद के लिए 13 टेबल पर 3 राउंड तय किए गए हैं. छतरपुर नगर पंचायत के लिए 12 टेबल पर 2 राउंड, हुसैनाबाद नगर पंचायत के लिए 15 टेबल पर 2 राउंड और हरिहरगंज नगर पंचायत के लिए 12 टेबल पर 2 राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी. कुल 79 टेबल के माध्यम से गिनती होगी. इसके लिए 90 से अधिक पर्यवेक्षक और 170 से अधिक मतगणना सहायकों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *