रांची: बोकारो जिले के चास अंचल कार्यालय में सीआईडी की एक टीम जांच के लिए गुरुवार को पहुंची है. जानकारी के मुताबिक बांधगोंडा में आर्यभट्ट सोसायटी के जमींन से जुड़े मामले को लेकर यह कार्रवाई की गयी है. उल्लेखनीय है कि इससे पहले वन भूमि मामले में भी साल 2025 में सीआईडी की टीम एक साथ कई ठिकानों पर छापामारी कर चुकी है. तेतुलिया मौज स्थित खाता नंबर 59 प्लॉट नंबर 450- 426 के कुल रखवा एक एकड़ तीन डिसमिल जमीन फर्जीवड़े पर यह कार्रवाई की गयी है.सीआईडी की टीम इस सोसायटी से जुड़े भूमि की पुरानी पंजी और रिकॉर्ड चेक कर रही है

ईडी के साथ साथ सीआईडी भी कर रही है वन भूमि घोटाले की जांच:
बोकारो में बांधगोंडा में आर्यभट्ट सोसायटी की जमीन के अलावा तेतुलिया मौजा स्थित करीब 100 एकड़ वन भूमि का भी जांच सीआईडी कर रही है. जहां भू-माफियाओं ने सरकारी अफसरों के साथ मिलकर इस खेल को अंजाम दिया. झारखंड तत्कालीन डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर मामले की जांच सीआईडी कर रही है. बोकारो वन प्रमंडल के प्रभारी वनपाल सह वनरक्षी रुद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर धारा 406, 420, 467, 4680 471, 120बी/34 व 30(सी)/63 फॉरेस्ट एक्ट के तहत सेक्टर-12 थाना में 18 मार्च 2024 को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस मामले की जांच के दौरान सीआईडी कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इस मामले की जांच ईडी भी कर रही है.
