Click Here
Click Here
Click Here

ब्राउन शुगर तस्करी में महिला समेत चार गिरफ्तार

सरायकेला: कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जिले जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सोनारी थाना पुलिस ने...

सरायकेला: कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जिले जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सोनारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

छापेमारी में बरामद हुई नशीली दवा और नकद

सूत्रों के अनुसार, 1 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि डोबो पुल के पास मरीन ड्राइव रोड पर कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना मिलने पर डीएसपी हेडक्वार्टर-2 के नेतृत्व में विशेष टीम ने छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से कुल 43 पुड़िया ब्राउन शुगर (करीब 5 ग्राम) और 6 हजार रुपये नकद बरामद किए गए.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों में भारती कैवर्त, विशाल कैवर्त, रिषभ साहू और कुमार बहादुर शामिल हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच जारी है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *