धनबाद में शहर की सरकार का आगाज़: मेयर संजीव सिंह और 55 पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Dhanbad : झारखंड की कोयलानगरी धनबाद के विकास को नई रफ्तार देने के लिए बुधवार को शहर की सरकार’ का विधिवत गठन...

Dhanbad : झारखंड की कोयलानगरी धनबाद के विकास को नई रफ्तार देने के लिए बुधवार को शहर की सरकार’ का विधिवत गठन हो गया. धनबाद समाहरणालय के मुख्य सभागार में आयोजित एक भव्य एवं गरिमामय समारोह में नवनिवार्तित मेयर संजीव सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. उनके साथ शहर के सभी 55 वार्ड पार्षदों ने भी अपने-अपने दायित्वों के निर्वहन का संकल्प लिया.

डीसी आदित्य रंजन ने संजीव सिंह को दिलाई शपथ

शपथ ग्रहण समारोह पूरी गरिमा और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह डीसी आदित्य रंजन ने मेयर संजीव सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. मेयर के शपथ लेने के बाद, उपायुक्त ने बारी-बारी से सभी 55 वार्ड पार्षदों को भी शपथ दिलाई. प्रतिनिधियों ने संविधान के प्रति निष्ठा और जनसेवा को सर्वोपरि रखने का वादा किया.

विकास और स्वच्छता पर रहेगा जोर : संजीव सिंह

शपथ लेने के बाद मेयर संजीव सिंह ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि धनबाद की जनता ने जिस भरोसे के साथ उन्हें चुना है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे. मेयर और पार्षदों ने सामूहिक रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर संकल्प लिया. उन्होंने आगे कहा कि धनबाद को कचरा मुक्त बनाना और सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करना. शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़कें और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को प्राथमिकता देना. नागरिक सुविधाओं को डिजिटल और सुलभ बनाना.

चिरकुंडा नगर परिषद में भी हुआ शपथ ग्रहण

इसी क्रम में चिरकुंडा नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता देवी का भी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. उन्हें डीडीसी सन्नी राज ने पद की शपथ दिलाई. सुनीता देवी ने भी अपने क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को पूरी ईमानदारी से करने की प्रतिबद्धता जताई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *