महंगाई पर कांग्रेस ने घेरा : मल्लिकार्जुन खरगे का मोदी सरकार पर तीखा हमला, कहा- ‘भाजपा सरकार जनता को लूटने में लगी’

Delhi : बुधवार को कांग्रेस ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप...

Delhi : बुधवार को कांग्रेस ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने देश की रणनीतिक और आर्थिक नीतियों को पूरी तरह तबाह कर दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जहां आम नागरिक राहत की उम्मीद कर रहे हैं, वहीं भाजपा सरकार जनता को लूटने और देश को संकट में झोंकने में लगी हुई है.

ये भी पढ़ें : बोकारो के कुख्यात अपराधी विनोद खोपड़ी के जेल ट्रांसफर पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

आर्थिक नीतियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया : खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा एक पोस्ट में बताया, ‘मोदी सरकार ने देश की रणनीतिक और आर्थिक नीतियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है, जिसका सीधा असर अब 140 करोड़ भारतीयों को भुगतना पड़ रहा है.’ खरगे ने कहा कि आज से कई रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम बढ़ने जा रहे हैं, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी

उन्होंने आरोप लगाया कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है, जबकि आपूर्ति कम हो रही है. इसका असर सड़क किनारे चाय की कीमतों से लेकर मिड-डे मील योजना तक पड़ेगा. एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) महंगा होने से हवाई यात्रा भी आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है.

ये भी पढ़ें : प्रमोटी IAS और सचिव रैंक की अधूरी हसरत, जानें क्यों नहीं पहुंच पाते सेक्रेट्री रैंक तक

‘900 से अधिक आवश्यक दवाएं महंगी हो गई’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 900 से अधिक आवश्यक दवाएं महंगी हो गई हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की लागत और बढ़ेगी. इसके अलावा उन्होंने स्टेंट की कीमतों में वृद्धि, टोल टैक्स में बढ़ोतरी, स्पीड पोस्ट शुल्क में 34 प्रतिशत इजाफा, और प्लास्टिक, स्टील व सिरेमिक उद्योगों पर असर जैसे मुद्दों को भी उन्होंने उठाया. उन्होंने कहा कि किसानों के लिए पीवीसी पाइप महंगे हो गए हैं. खरगे ने आरोप लगाया कि आम नागरिक, किसान, मजदूर और एमएसएमई सेक्टर राहत की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रही है. उन्होंने इस मुद्दे पर एक वीडियो साझा करते हुए इसे भाजपा लूट दिवस बताया. इस बीच, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बुधवार को 195.50 रुपये बढ़ाकर दिल्ली में 2,078.50 रुपये कर दी गई है. इससे पहले 1 मार्च को इसमें 114.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. हालांकि, घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 913 रुपये में मिल रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *