Click Here
Click Here
Click Here

रांची : सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, पेंशन से जुड़े सभी लाभ मौके पर ही मिले

Ranchi: रांची जिला प्रशासन ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया. समाहरणालय में आयोजित पेंशन दरबार सह...

Ranchi: रांची जिला प्रशासन ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया. समाहरणालय में आयोजित पेंशन दरबार सह विदाई सम्मान समारोह में 10 शिक्षकों और एक कर्मी को उनके लंबे और समर्पित सेवा काल के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने की. डीसी ने सभी को शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस आयोजन की खास बात यह रही कि सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके पेंशन से जुड़े सभी लाभ प्रदान कर दिए गए.

ये भी पढ़ें : रांची : जेलो में रिक्त पदों को लेकर हाई कोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- ‘प्रक्रिया को टालने का हो रहा है प्रयास’

शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं : उपायुक्त

मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इसे प्रशासन की शिक्षकों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं. उनके योगदान से ही मजबूत भविष्य का निर्माण होता है. उन्होंने शिक्षकों को नई पारी की शुभकामना देते हुए कहा कि वे स्वयं को सक्रिय रखें, समाज सेवा में भाग लें और जीवन में नई उपलब्धियां हासिल करें. कार्यक्रम के दौरान जगदीश्वर प्रमाणिक को सहायक शिक्षक पद के लिए नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया. इस अवसर पर जिला उप समाहर्ता बिवेक सुमन और जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें : अपहरण की साजिश नाकाम, स्कॉर्पियो सवार 8 अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *