रांची में 15 मार्च को भाकपा का शताब्दी वर्ष समारोह, देशभर के नेता होंगे शामिल

रांची: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की झारखंड राज्य परिषद की ओर से 15 मार्च 2026 को रांची में पार्टी का शताब्दी वर्ष समारोह...

रांची: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की झारखंड राज्य परिषद की ओर से 15 मार्च 2026 को रांची में पार्टी का शताब्दी वर्ष समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा. इसे लेकर शनिवार को पार्टी के राज्य कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की जानकारी दी गई. प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने बताया कि यह समारोह रांची के अटल वेंडर मार्केट के चौथे तल्ले पर स्थित शहीद मजरुल हसन खान सभागार में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में राज्य के अलग-अलग जिलों से हजारों कार्यकर्ता शामिल होने के लिए रांची पहुंचेंगे.

कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और उत्साह का पल

उन्होंने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा शामिल होंगे. इसके अलावा पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री शिवकुमार मुखर्जी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. नेताओं ने कहा कि पार्टी के 100 साल पूरे होने का यह अवसर कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और उत्साह का पल है. इस समारोह के माध्यम से पार्टी अपने संघर्षों और इतिहास को याद करेगी और आगे की रणनीति पर भी चर्चा करेगी.

लोगों की समस्याओं को लेकर आंदोलन और तेज किया जाएगा

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता से जुड़े मुद्दों जैसे किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम लोगों की समस्याओं को लेकर आंदोलन और तेज किया जाएगा. साथ ही लोकसभा, विधानसभा और पंचायत चुनावों में भी पार्टी मजबूत भागीदारी के लिए अभी से तैयारी शुरू करेगी. प्रेस वार्ता में भंते जैनेंद्र तथागत, अजय कुमार सिंह, धर्मवीर सिंह, इशाक अंसारी, जयंत पांडे, कुमार विक्रम सिंह और एहसान परवीन सहित कई नेता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: रांची : गर्मी को देखते हुए जलापूर्ति की तैयारी तेज, नगर निगम की बैठक में टैंकरों से पानी सप्लाई पर चर्चा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *