Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला: सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 7626 मामलों का निपटारा

सरायकेला: जिला सिविल कोर्ट सरायकेला में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में वादकारियों एवं...

सरायकेला: जिला सिविल कोर्ट सरायकेला में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में वादकारियों एवं आम लोगों की उपस्थिति देखी गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही. राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन हेतु कुल छह बेंचों का गठन किया गया.

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) सरायकेला रमाशंकर सिंह, उपायुक्त नितिश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त रीना हांसदाक, न्यायिक पदाधिकारीगण, अनुमंडल पदाधिकारी तथा अन्य सरकारी अधिकारी उपस्थित रहे.

छोटे प्रकृति के मामलों का किया गया निपटारा 

सरायकेला एवं चांडिल अनुमंडल न्यायालयों की बेंचों द्वारा कुल 7,626 मामलों को लोक अदालत में लिया गया. इस दौरान लगभग ₹2 करोड़ 35 लाख की राजस्व राशि की वसूली भी की गई. लोक अदालत में राजस्व संबंधी मामले, दीवानी मामले, समझौता योग्य आपराधिक मामले, विद्युत से संबंधित मामले, परक्राम्य लिखत अधिनियम (NI Act) से संबंधित मामले तथा पुलिस अधिनियम, मोटर वाहन अधिनियम आदि से जुड़े छोटे प्रकृति के मामलों का निपटारा किया गया.

किया गया वृक्षारोपण 

लोक अदालत के माध्यम से लोगों को त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण न्याय का लाभ मिला. इसके अतिरिक्त विभिन्न सरकारी विभागों की योजनाओं के तहत लाभुकों को मुख्य अतिथि द्वारा लाभ भी प्रदान किया गया. कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण भी किया गया. इसके अतिरिक्त न्यायमूर्ति  अनिल कुमार चौधरी ने सरायकेला स्थित वृद्धाश्रम का भी दौरा किया. वहां रह रहे वृद्धजनों से मुलाकात कर उनसे संवाद किया तथा उन्हें कपड़े और मिठाइयां वितरित कीं. इस अवसर पर न्यायमूर्ति की धर्मपत्नी ने भी वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से आत्मीय बातचीत की. डीएलएसए के सचिव तौसीफ मेराज ने बताया कि इस बार लोक अदालत में मामलों के निपटारे की संख्या पिछले लोक अदालत की तुलना में अधिक रही.

यह भी पढ़ें: रांची में 15 मार्च को भाकपा का शताब्दी वर्ष समारोह, देशभर के नेता होंगे शामिल

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *