होली मिलन समारोह एकदिवसीय टूर्नामेंट के अवसर पर टीटीसी मैदान में क्रिकेट का संग्राम, सूटीलौंग ने जीता खिताब

बुंडू: होली मिलन के शुभ अवसर पर टीटीसी मैदान, बुंडू में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का...

बुंडू: होली मिलन के शुभ अवसर पर टीटीसी मैदान, बुंडू में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया और खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. कार्यक्रम में बुंडू नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र उरांव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.  उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करता है.

विजेता टीम को ₹15,000 नगद राशि एवं ट्रॉफी

फाइनल मुकाबले में सूटीलौंग की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि अन्नी फाइटर्स उपविजेता रही. विजेता टीम को ₹15,000 नगद राशि एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को ₹11,000 नगद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर वार्ड संख्या 9 के नवनिर्वाचित पार्षद बॉबी मछुआ, अभिषेक सिंह, सजल कुमार कुंडू, सुजीत गोराई, अमर मछुआ, यशपाल कुमार, सोनाराम कुमार, नीरज पाठक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *