Click Here
Click Here
Click Here

दुबई में मचे युद्ध जैसे हालात के बीच फंसे झारखंड के 100 लोग, भारत सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

रांची: झारखंड के करीब 100 लोगों के लिए एक सुखद कॉर्पोरेट टूर उस समय दुःस्वप्न में बदल गया, जब दुबई और आसपास...

रांची: झारखंड के करीब 100 लोगों के लिए एक सुखद कॉर्पोरेट टूर उस समय दुःस्वप्न में बदल गया, जब दुबई और आसपास के इलाकों में हुए हमलों के बाद हवाई सेवा पूरी तरह ठप हो गई. वर्तमान में ये सभी लोग डर और अनिश्चितता के साये में दुबई के एक होटल में कैद हैं. फंसे हुए लोगों में रांची, जमशेदपुर, पलामू, गिरिडीह, चतरा और खूंटी जैसे जिलों के कर्मचारी और उनके परिवार शामिल हैं.

छुट्टियों का उत्साह डर में बदला:

दुबई में रह रहे एक रांची निवासी ने भेजा फोटो

जानकारी के अनुसार, यह समूह एक निजी कंपनी के माध्यम से बिजनेस और वेकेशन टूर पर दुबई गया था. इस दल में न केवल कंपनी के कर्मचारी हैं, बल्कि कई लोग अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भी गए थे. जो यात्रा परिवारों के लिए यादगार पल बनने वाली थी, वह अब हवाई हमलों और धमाकों की गूंज के बीच तनाव का केंद्र बन गई है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

परिजनों की बढ़ी चिंता, सरकार पर टिकी निगाहे:

Oplus_16908288

झारखंड में रह रहे इन परिवारों की धड़कनें तेज हो गई हैं. जैसे-जैसे दुबई में तनाव की खबरें आ रही हैं, रांची से लेकर गिरिडीह तक परिवारों में चिंता का माहौल है. परिजनों ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप करने की मांग की है ताकि ऑपरेशन गंगा या ‘वंदे भारत जैसे किसी मिशन के तहत इन नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की जा सके.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *