क्रिकेटर रिंकू सिंह बनेंगे खेल अधिकारी, आज मिलेगा नियुक्ति पत्र

News Desk: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके क्रिकेटर रिंकू सिंह को अब क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (Regional Sports Officer) की जिम्मेदारी सौंपी...

News Desk: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके क्रिकेटर रिंकू सिंह को अब क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (Regional Sports Officer) की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. वहीं पैरा एथलीट प्रवीण कुमार और पेरिस ओलंपिक में हॉकी में पदक जीतने वाले राज कुमार पाल को पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर नियुक्ति दी जाएगी. इसके अलावा पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी अजीत सिंह और सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी बनाया जाएगा, जबकि प्रीति पाल को खंड विकास अधिकारी (BDO) के रूप में तैनाती मिलेगी.

ये नियुक्तियां उन खिलाड़ियों को दी जा रही हैं जिन्होंने ओलंपिक, पैरालंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और अन्य बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में मेडल जीते हैं. यह भर्ती उत्तर प्रदेश की 2022 वाली सीधी नियुक्ति नियमावली के तहत की जा रही है.

CM योगी आज रिंकू सिंह समेत खिलाड़ियों को देंगे नियुक्ति पत्र और सम्मान, जानें पूरी लिस्ट

आज लोकभवन में होने वाले विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे. इस अवसर पर नौ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा.

लक्ष्मण पुरस्कार की सामान्य श्रेणी में गाजीपुर के हॉकी खिलाड़ी उत्तम सिंह, प्रयागराज के जिम्नास्ट अभिजीत कुमार और गौतमबुद्ध नगर के पहलवान जोंटी कुमार को सम्मान के लिए चुना गया है.

खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि 

राज्य सरकार द्वारा विभिन्न खेलों और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों के आधार पर खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए आकर्षक पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी.

  • गोरखपुर के विनय को पैरा पावरलिफ्टिंग में वर्ल्ड चैंपियनशिप (मिस्र 2025) में स्वर्ण पदक जीतने पर 40 लाख रुपये दिए जाएंगे.
  • मेरठ के विक्रांत बालियान (वुशू/शूटिंग) और बागपत के सागर दांगी (शूटिंग) को उनके प्रदर्शन के लिए 15-15 लाख रुपये मिलेंगे.
  • माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक आरोहण करने वाले गोरखपुर के ले. कर्नल भानू पाठक और गाजियाबाद के दीपक कुमार को भी 15-15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी.
  • सॉफ्ट टेनिस में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लखनऊ की तनुश्री पांडेय को 14 लाख रुपये, जबकि ओम यादव को 12 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे.
  • हॉकी में गाजीपुर के राज कुमार पाल और पैरा कैनोइंग में आगरा के यश कुमार को 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे.
  • प्रयागराज की मुस्कान यादव (सॉफ्ट टेनिस) को 6 लाख रुपये तथा वाराणसी के अभय सिंह (कैनोइंग) को 5 लाख रुपये मिलेंगे.
  • शूटिंग में बागपत के श्रवण कुमार को 3 लाख रुपये, जबकि यश तोमर और ईशान खान को 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *