मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के प्रभारी डीन ने सीएम से की मुलाकात, कॉलेज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिया आमंत्रण 

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, बारीडीह जमशेदपुर के...

Manipal Tata College
मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के प्रभारी डीन ने सीएम से की मुलाकात

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, बारीडीह जमशेदपुर के प्रभारी डीन डॉ. हरीश चंद्र बंधु ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी 26 फरवरी को मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी रहेंगी जमशेदपुर दौरे में 

आगामी 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर दौरा प्रस्तावित है. इसी क्रम में राष्ट्रपति का मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज आगमन कार्यक्रम प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री से मुलाकात के क्रम में जनसंपर्क पदाधिकारी मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज प्रियंका सिंघल एवं लीगल हेड जय प्रकाश उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *