देवघर: जंगल में पेड़ से लटके मिले दो शव, इलाके में सनसनी

देवघर: जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र के सरपत्ता गांव स्थित जंगल में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके पाए...

dewghar case
dewghar case

देवघर: जिले के बुढ़ई थाना क्षेत्र के सरपत्ता गांव स्थित जंगल में एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके पाए गए. इस दोहरे शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने शुक्रवार को जंगल की ओर जाने के दौरान दो शवों को पेड़ से लटका देखा. इसकी सूचना तुरंत स्थानीय बुढ़ई थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचकर और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया.

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस की शुरुआती जांच में मृतकों की पहचान हो गई है. मृतक युवक का नाम प्रदीप यादव और युवती का नाम सुंदरी टुडु बताया जा रहा है. दोनों मृतक कारी पहाड़ी गांव के रहने वाले थे. ग्रामीणों और स्थानीय सूत्रों के बीच चर्चा है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है. आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और संभवतः इसी के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया. बुढ़ई थाना पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *