Click Here
Click Here
Click Here

जपला-दंगवार सड़क पर दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर

  पलामू : हुसैनाबाद के दंगवार ओपी क्षेत्र अंतर्गत जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर नदियाई गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में...

 

पलामू : हुसैनाबाद के दंगवार ओपी क्षेत्र अंतर्गत जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर नदियाई गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल को अस्पताल से किया गया रेफर

घटना की सूचना मिलते ही दंगवार ओपी प्रभारी सोनू गुप्ता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

मृतक और घायल की पहचान

मृतक की पहचान बिहार के मांगाबाद गांव निवासी रंजन कुमार (उम्र करीब 18 वर्ष), पिता- उदय राम के रूप में हुई है. वहीं घायल तक्षक कुमार (उम्र करीब 18 वर्ष), पिता- सतेंद्र निसाद, कजराई गांव का निवासी बताया गया है.

बिहार से जपला जा रहे थे दोनों युवक

बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से बिहार से जपला की ओर आ रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ. दोनों युवकों की हुसैनाबाद क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रिश्तेदारी भी बताई जा रही है.

पुलिस ने वाहन जब्त कर शुरू की जांच

घटना के बाद पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर दंगवार ओपी ले आई है और मामले की जांच में जुट गई है.

जनप्रतिनिधि पहुंचे अस्पताल, मुआवजे की पहल

घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष अजय कुमार भारती अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली. उन्होंने अंचल अधिकारी से बात कर सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने की पहल की.

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *