उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सरायकेला का किया निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

सरायकेला: सरायकेला–खरसावां जिले में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सरायकेला का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने...

सरायकेला: सरायकेला–खरसावां जिले में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सरायकेला का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण किया और छात्राओं से संवाद कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं तथा अध्ययन–अध्यापन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की.

बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए किया प्रेरित

उपायुक्त ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे शैक्षणिक अवसरों का पूरा लाभ उठाना चाहिए और अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर उसी दिशा में मेहनत करनी चाहिए. उन्होंने बालिकाओं को बेहतर भविष्य और सफल करियर के लिए निरंतर प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने किशोरियों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया और विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों व व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, छात्रावास, भोजनालय और स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया.

वार्डन और शिक्षकों को दिया निर्देश

इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय की वार्डन और शिक्षकों को निर्देश दिया कि परिसर में नियमित स्वच्छता बनाए रखें और छात्राओं के लिए स्वच्छता से जुड़ी आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करें. उन्होंने यह भी कहा कि सभी बालिकाओं को निर्धारित प्रावधानों के तहत शैक्षणिक, स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी सुविधाएं समय पर मिलनी चाहिए.

उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि छात्राओं को पाठ्यक्रम आधारित पढ़ाई के साथ-साथ खेल-खेल के माध्यम से शिक्षण गतिविधियों से जोड़ा जाए. इससे उनकी सीखने की क्षमता, रचनात्मकता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. उन्होंने कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का नियमित संचालन किया जाना चाहिए.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालय में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत बनाया जाए, ताकि बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके.

इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: AQUALINE BHUVANAM– पानी की खेती परियोजना का उपायुक्त ने किया उद्घाटन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *