Click Here
Click Here
Click Here

प्रिंस खान ने व्हाट्सएप पर मांगी 1 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

रांची: प्रिंस खान द्वारा रांची के खरसीदाग ओपी में व्हाट्सएप के जरिए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने...

रांची: प्रिंस खान द्वारा रांची के खरसीदाग ओपी में व्हाट्सएप के जरिए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. इस संबंध में नामकुम थाना में आरोपी प्रिंस खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.

ऑडियो मैसेज में खुद बताया प्रिंस खान 

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

कुटियातु, खरसीदाग निवासी सतीश कुमार महतो ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 8 मार्च की रात से उनके व्हाट्सएप नंबर 9771665443 पर अंतरराष्ट्रीय नंबर 971545920432 से लगातार ऑडियो मैसेज और कॉल आने लगे. ऑडियो मैसेज में कॉल करने वाला खुद को प्रिंस खान बताते हुए उनसे और अली उर्फ अनुप कुमार महतो से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहा था.

धमकी मिलने से पीड़ित और उनका परिवार दहशत में

पीड़ित के अनुसार आरोपी ने पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी. 8 मार्च के बाद 9 और 10 मार्च को भी कई बार व्हाट्सएप कॉल और ऑडियो मैसेज कर रंगदारी की मांग दोहराई गई. लगातार धमकी मिलने से पीड़ित और उनका परिवार दहशत में है.

पीड़ित ने धमकी से जुड़े ऑडियो मैसेज, कॉल लॉग और स्क्रीनशॉट पुलिस को सौंप दिए हैं. पुलिस ने इस मामले में प्रिंस खान के विरुद्ध बीएनएस की धारा 308(3), 308(4) और 111 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

यह भी पढ़ें: उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सरायकेला का किया निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *