रांची: एयरपोर्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटियातू स्थित टीटॉस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग की घटना की डीजीपी ने समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था एवं जांच की प्रगति का जायजा लिया. बैठक के दौरान डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि इस घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा न जाए.उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता अपराधियों की त्वरित पहचान और उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए. अपराधियों का सुराग लगाने के लिए मोबाइल सर्विलांस और अन्य तकनीकी उपकरणों का व्यापक उपयोग करने का निर्देश दिया गया.इस महत्वपूर्ण बैठक में डीजीपी के साथ झारखंड पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. जिनमें एडीजी मनोज कौशिक, एसएसपी राकेश रंजन, एटीएस एसपी ऋषभ झा शामिल थे.


